विज्ञानं के कुछ रोचक तथ्य
१- प्रायः दुनिया के अधिकतर जीव अपनी जीभ से किसी स्वाद को महसूस करते है , किन्तु क्या आपको पता है कि कोई जीव अपने पैरो से भी स्वाद ले सकता है| जी हाँ बिलकुल सही पढ़ा अपने तितलियाँ ऐसी जीव होती है, जो की फूलो के रस का स्वाद अपने पैरो से लेती है, क्योंकि तितलियों की स्वाद कलिकाये इनके पैरो में पायी जाती है|
२- क्या आपको पता है कि विश्व की सबसे भरी धातु कौन सी है , आप में से कुछ लोग कहेंगे कि लोहा तो आप बिलकुल गलत है, क्योंकि विश्व की सबसे भारी धातु के रूप में ऑस्मियम को जाना जाता है | इस बात का अंदाज़ा आप इसी से लगा सकते है कि इसकी २ फुट लम्बी,चौड़ी सिल्ली का वज़न एक हाथी के बराबर होता है ,है न कमाल की जानकारी |
३- न्यूट्रॉन के बारे में आप में सभी लोगो ने पढ़ा होगा लेकिन क्या आपको पता है कि जब तक आपने ये वाक्य पढ़ा होगा तब तक आपके शरीर में से सूर्य द्वारा छोड़े गए 800 अरब से भी ज्यादा न्यूट्रॉन गुज़र गए होंगे |
४- आइये बात करते है एक ऐसे ग्रह की जहाँ का तापमान अपने आप में एक विचित्र बात बतलाता है , हम बात कर रहे है बुध ग्रह की जहाँ पानी, वायुमंडल न होने के बावजूद भी वहा दिन का तापमान 430 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है जबकि वही रात के समय का तापमान -180 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है |
५- अगला रोचक तथ्य हमे चन्द्रमा के बारे में मिला है, चन्द्रमा पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के पदचिन्ह अगले 100 मिलियन वर्षो तक बने रहेंगे | अब आप ये सोच रहे होंगे की ये कैसे हो सकता है तो मै आपको बताता हूँ कैसे?
चूकि चन्द्रमा पर न हवा , न पानी और न ही उसका कोई अपना वातावरण है यही कारण है की वह पर पड़ने वाले पैरो के निशान व वह छोड़ी गयी कोई भी सामग्री अगले कई वर्षो तक वहा मौजूद रहेगी | किन्तु एक समय ऐसा भी आएगा जब ये सारे निशान मिट जायेंगे क्योंकि चन्द्रमा का वातावरण धीरे धीरे इनको अपदार कर देगा |
६- आइये बात करते है एक ऐसे जीव की जो अपने जीवनकाल में कभी सोता नहीं है, ऐसा कौन जीव है भाई जो कभी सोता नहीं ? मै बात कर रहा हूँ चीटियों की जोकि अपने जीवनकाल में कभी भी सोती नहीं है | हमें चीटियों से मेहनत करना सीखना चाहिए |
७- मै आपसे एक सवाल पूछता हूँ की दुनिया की में सबसे महंगा पदार्थ क्या है? आप में से काफी लोग कहेंगे हीरा या सोना लेकिन मै आपको बता दू की ये सारे पदार्थ उस पदार्थ के आगे बिलकुल सस्ते है जिसकी मै बात करने जा रहा हु | मैं बात कर रहा हूँ एंटीमैटर की जोकि दुनिया का सबसे महंगा पदार्थ है | आपको हैरानी होगी कि इसकी कीमत 31 लाख 25 हज़ार करोड़ प्रति ग्राम है | कुछ खास लोगो के अलावा इसका उपयोग कोई और नहीं कर सकता है | अब आपको इसके उपयोग के बारे में बता देता हूँ की इसका उपयोग अंतरिक्ष में विमानों में ईंधन के रूप में किया जाता है |
Comments
Post a Comment